Coloring Ben10 Game एक ऐसा Android एप्प है जहाँ आप अपने पसंदीदा एनिमेटेड टीवी शो, बेन 10 Ben 10, के सभी पात्रों में रंग भरकर उन्हें रंगीन बना सकते हैं। विभिन्न डिज़ाइनों और पात्रों में रंग भरने का भरपूर आनंद और मजा लीजिए!
Coloring Ben10 Game मूल रूप से एक थीम वाली रंगीन किताब है। इसमें बेन 10 Ben 10 टीवी शो के पात्रों और विभिन्न महाकाव्य दृश्यों को शामिल करनेवाले सैकड़ों डिज़ाइन उपलब्ध होते है। इसमें सरल डिज़ाइन से लेकर अधिक जटिल डिज़ाइन तक, कई तरह की विविधताएँ है, इससे आप इसमें अपनी पसंद अनुसार कुछ-न-कुछ अवश्य पा सकते है।
लेकिन सभी डिज़ाइनों में एक बात आम है कि सभी डिज़ाइन रंगहीन है, अर्थात, बिना किसी रंग के हैं। तो आपको उन बेरंग डिजाइनों में रंग भरकर उन्हें एक तरह से जीवन प्रदान करना है और यह रंग आप एक बड़े से पैलेट का उपयोग कर भर सकते है जिसे आप अपनी इच्छा अनुसार चुन सकते हैं या अनुकूलित कर सकते हैं। इसलिए रचनात्मक होकर कुछ अद्भुत संयोजन बनाने का प्रयास करें!
जब आप किसी पात्र या दृश्य में पूरा रंग भर लेते हैं, तो उसके बाद आप एक फ्रेम और एक संदेश को चुन सकते हैं, और फिर उसे सीधे एप्प से जिनके भी साथ साझा करना चाहते हैं उनके साथ आप साझा कर सकते है। या आप एक नया डिजाइन चुन सकते हैं और फिर से इस खेल का मजा ले सकते हैं।
कॉमेंट्स
Coloring Ben10 Game के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी